सूफी गायक और भाजपा सांसद हंस राज हंस की माता का निधन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 04:51 PM (IST)

जालंधरः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पंजाबी गायक पद्मश्री हंस राज हंस की मां का बुधवार सुबह निधन हो गया। यह जानकारी खुद उन्होंने अपने ट्विटर अकाऊंट पर दी है।

 

अजीत कौर ने आज सुबह लगभग 3 बजे घर पर ही अंतिम सांस ली। वह 90 वर्ष की थी। उनके परिवार में 4 पुत्र, हंस राज हंस, अमरीक हंस, परमजीत हंस, और हरबंस लाल तथा 2 बेटियां दर्शन कौर और हरबंस कौर हैं।

PunjabKesari

बता दें कि हंस राज हंस ने गायकी को एक नई पहचान दी है। उनकी पृष्टभूमि गायकी नहीं थी लेकिन छोटी उम्र में उनकी गली में सितारा सिंह नामक व्यक्ति गाने के लिए आता था, जो धार्मिक गीत गाता था। हंस राज हंस उन्हें रोज़ाना सुनते थे, जिससे उन्हें गायक बनने की प्रेरणा मिली थी। उन्होंने फ़िल्म 'कच्चे धागे' में भी काम किया। उन्हें पंजाब सरकार की तरफ से राज गायक होने का मान भी हासिल हुआ है। उनकी लोकप्रियता 'नी वणजारण कुड़िए' गीत के साथ हुई। यह गीत उनके कॅरियर में मील का पत्थर साबित हुआ। उन्होंने पंजाबी लोक गीतों और सूफ़ी संगीत को नई बुलंदियों पर पहुंचाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News