विधानसभा पश्चिमी में कांग्रेस की जीत के साथ झूठ आधारित राजनीति का सूर्य होगा अस्त : पप्पू यादव

punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 03:24 PM (IST)

लुधियाना (विक्की) : कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पंहुचे कांग्रेसी सांसद पप्पू यादव ने स्थानीय जवाहर नगर, न्यू किदवई पुरी, प्रकाश कालोनी में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस के लिए वोट मांगे। पप्पू यादव ने स्थानीय लोगो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झूठ से सुचेत किया वहीं भ्रष्टाचारी अरविन्द केजरीवाल की करतूतों की पोल खोलते हुए कांग्रेस उम्मीदवार आशू के पिछले विधायक व मंत्री कार्यकाल में विकास के रुप में बतौर गवाह विधानसभा पश्चिमी में मौजूद उपलब्धियो का व्याख्यान कर किया। 

PunjabKesari

पप्पू यादव ने कहा विधानसभा पश्चिमी की जनता के समक्ष आशु की तरफ से करवाए विकास को गिनाने की जरुरत नहीं है। क्योंकि कांग्रेस शासन काल में हुए विकास को ही सतापक्ष के लोग अपनी मोहर लगाकर प्रर्दशित कर रहे हैं। विधानसभा पश्चिमी में कांग्रेस की जीत के साथ झूठ आधारित राजनिति का सूर्य अस्त होगा। दूसरी तरफ चुनाव प्रचार के दौरान शास्त्री नगर, राजगुरू नगर, सराभा नगर ब्लाक-ए , शहीद भगत सिंह नगर, अग्र नगर में चुनाव प्रचार के दौरान भारत भूषण के कंधे से कंधा मिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, सांसद मो. सद्दीक, पूर्व मंत्री विजय इन्द्र सिंगला, पूर्व मंत्री सुख सरकारिया, विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक प्रगट सिंह, विधायक लाडी शेरोवालिया, विधायक सुखविन्द्र सिंह कोटली, पूर्व विधायक अंगद सैणी, महिला काग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ममता दत्ता, राहुल इन्द्र सिंह भट्ठल, रणधीर कौर टोहरा, ईश्वरजोत चीमा, प्रवीण कोहली, हरजस सिंह नानक, पंकज काका ने डोर-टू-डोर प्रचार कर रैलियो को भी संबोधित किया। भारत भूषण आशु ने कहा विधानसभा पश्चिमी में कांग्रेस की जीत राज्य को नई दिशा व दशा प्रदान करेगी। पंजाब की जनता सरकारी धक्केशाही का मुंह तोड़ जवाब देते हुए कांग्रेस के शासनकाल में हुए विकास को याद कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News