शहर में नगर निगम का Action, इस इलाके में चला पीला पंजा

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2023 - 08:13 PM (IST)

अमृतसर (रमन): नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के दिशा निर्देशों के अनुसार एस्टेट विभाग की टीम द्वारा मजीठा रोड स्थित लगे अवैध तौर पर 19 खोखों पर डिच्च मशीन से कार्रवाई कर उखाड़ दिया गया। उक्त खोखे पिछले लंबे समय से राजनीतिक प्रभाव तले चल रहे थे। इन खोखा धारकों के पास न तो कोई दस्तावेज था और न ही कोई तहबाजारी के तहत नगर निगम को किराया ही दिया जा रहा था।

खोखा धारकों से निगम की टीम द्वारा कागजात मांगे, जब उनके द्वारा कागजात न दिखाए गए, तो चेतावनी के नोटिस दिए गए। जिसमें कहा गया कि खोखे को खुद हटा ले नहीं तो विभागीय कार्रवाई की जाएंगी। लेकिन खोखा धारकों द्वारा अपने खोखे नहीं हटाए गए, जिसके बाद पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश आने पर आज सुबह डिच मशीनों के साथ 19 खोखों को उखाड़ दिया गया।

जब इसकी सूचना खोखा धारको को मिली तो उन्होंने मजीठा रोड पर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान निगम अधिकारियों पर कई तरह के आरोप भी लगाए। इस दौरान मौके पर ए.सी.पी. नार्थ वरिंदर सिंह खोसा पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को थाना मजीठा रोड में बुलाया गया। इसके साथ-साथ पुलिस ने नगर निगम की टीम को भी थाने बुला लिया। उधर कमिश्नर ऋषि ने जिन खोखा धारकों के खोखे हटाए गए हैं, उन्हें अपने-अपने कागजात साथ लेकर आज निगम कार्यालय बुलाया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News