Punjab : नगर निगम का बड़ा Action, शहर के इन इलाकों में 19 अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2024 - 08:26 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : अवैध निर्माणों के खिलाफ मुहिम को जारी रखते हुए नगर निगम की टीमों ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में 19 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, नगर निगम की जोन-C की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने एक अवैध कॉलोनी में लगभग एक दर्जन खाली पड़े मकानों और एक कार्यालय को भी सील कर दिया क्योंकि कॉलोनाइज़र नगर निगम को नियमितीकरण शुल्क जमा करने में असफल रहा।

अवैध निर्माणों के खिलाफ यह मुहिम नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल के निर्देशों पर चलाई गई। ये अवैध निर्माण ढंडारी, कंगणवाल और माधोपुरी क्षेत्रों में हो रहे थे। ये क्षेत्र नगर निगम के जोन B और C के अंतर्गत आते हैं। सहायक टाउन प्लानर (ए.टी.पी. जोन-C) जगदीप सिंह ने बताया कि बिल्डिंग ब्रांच की टीमों ने ढंडारी और कंगणवाल क्षेत्रों में 13 अवैध दुकानों, 2 वाणिज्यिक हॉल और एक श्रमिक क्वार्टर की इमारत को ध्वस्त किया है। एक अवैध कॉलोनी में दर्जन के करीब खाली पड़े मकानों और कॉलोनाइज़र के कार्यालय को भी सील किया गया है।

इसी प्रकार ए.टी.पी जोन B दिविंदर सिंह ने बताया कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह और रणधीर सिंह की अगुवाई वाली टीम ने माधोपुरी क्षेत्र में तीन निर्माणाधीन वाणिज्यिक बिल्डिंगों के अवैध हिस्सों को ध्वस्त किया। नगर निगम को इन अवैध निर्माणों के संबंध में शिकायत मिली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News