Amritsar में मशहूर हीरा पनीर वाले का पड़ गया पंगा, मौके पर पहुंची डिच मशीन
punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 08:11 PM (IST)
अमृतसर: शहर के मशहूर हीरा पनीर वाले पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम डिच मशीन लेकर मौके पर पहुंची और दुकान के बाहर किए गए कथित नाजायज कब्जे को हटाने के निर्देश दिए। नगर निगम कर्मियों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से दुकान के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि दुकान मालिक ने दुकान के काफी बाहर तक सामान लगाकर सड़क/सार्वजनिक जगह पर नाजायज कब्जा किया हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायतों के आधार पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और दुकान के बाहर लगाए गए सामान को हटाने की हिदायत दी।
वहीं, दूसरी तरफ दुकान मालिक का कहना है कि वह अपना सामान स्थायी तौर पर बाहर नहीं लगाते, बल्कि सिर्फ टेंपरेरी तौर पर सामान रखते हैं।
नगर निगम कर्मचारियों ने दुकान मालिक को सख्त हिदायत जारी करते हुए कहा कि नाजायज कब्जा दोबारा न किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दुकान के बाहर कब्जे की शिकायत मिली तो दोबारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

