पंजाब में बड़ी वारदात! नगर निगम के ट्यूबवैल ऑप्रेटर की तेजधार हथियारों से ह/त्या
punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 12:48 PM (IST)
होशियारपुर (राकेश): गत देर रात्रि शहर के बहादुरपुर इलाके में सैनियां मोहल्ले में हुई झगड़ा छुड़ाने गए 48 साल के युवक की तेजधार हथियारों से हमलाकर उसकी हत्या कर दी गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम राजीव सैनी बताया जाता है जो कि नगर निगम में ट्यूबवैल ऑप्रेटर के तौर पर कार्यरत था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अलग-अलग पहलुओं से घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए मृतक के भाई मोहित सैनी ने बताया कि रात 8:30 बजे अपने घर के बाहर खड़े थे कि एक 14 साल के लड़के को कुछ लोग मार रहे थे। उन्होंने हमलावरों को ऐसा करने से रोका तो कुछ देर बाद वह लोग तेजधार हथियारों से लैस होकर आए और उन्होंने उस पर तथा कृष पर हमला कर दिया। कृष के पिता ने अपने बेटे को अंदर खींचा तो हमलावरों ने राजीव के सिर पर गंभीर बार किया।
इतना ही नहीं जाते समय वह पास में पड़े एक मिट्टी के बर्तन को भी उसके सिर पर मारकर चले गए। घायल राजीव को पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां कुछ ही मिनट बाद उसे एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया, जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। कृष की हालत भी गंभीर बताई जाती है। उसके कान पर गंभीर चोट लगी है।

मोहित ने बताया कि उनकी किसी के साथ रंजिश नहीं है। वह तो केवल लड़ाई को छुड़ाने गए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि इसका इतना गंभीर नतीजा निकलेगा। उसने बताया कि हमलावरों में 5 लोगों को पहचानता है तथा उनके साथ 2-3 अज्ञात लोग भी थे। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने कृष को भी मारने की कोशिश की। उसके कान पर गंभीर चोट लगी। अगर वह अपना चेहरा थोड़ा पीछे न करता तो बार उसके सिर पर लगना था। उसके भी गंभीर परिणाम हो सकते थे। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी देते हुए थाना सिटी के प्रभारी गुरसाहिब सिंह ने बताया कि उन्हें रात में लड़ाई-झगड़े की इस घटना की जानकारी मिली थी जिस पर पुलिस भेजी गई थी। पुलिस इस पूरे मामले की अलग-अलग एंगलों से जांच कर रही है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

