नगर निगम चुनाव, जल्द ही घोषित होंगी वार्डबंदी की सीमाएं

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 11:45 AM (IST)

जालंधर: नगर निगम का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन अभी चुनाव होने बाकी हैं जिसे लेकर वार्डबंदी की सीमाओं को निर्धारित करने को लेकर जद्दोजहद चल रही है। जब तक चुनाव नहीं होते तब तक नगर निगम का काम प्रशासन की देखरेख में चल रहा है। जालंधर नगर निगम के चुनाव करवाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं जल्द ही सभी वार्डों की सीमाएं भी तय कर दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार यह नगर निगम चुनाव अगस्त महीने के पहले सप्ताह में हो सकते हैं। 

वहीं सर्वे का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार इस महीने के अंत तक सर्वे का काम पूरा हो जाएगा और नई वार्डबंदी का ऐलान भी कर दिया जाएगा। सर्वे पूरा होने पर इसकी रिपोर्ट स्थानीय निकाय को भेजने और स्वीकृति मिलने के बाद ही अगली प्रक्रिया की जाएगी। नई वार्डवबंदी की सीमाएं घोषित होने के बाद वार्डों में फेरबदल भी नजर आ सकता है। फेरबदल होने की स्थिति में अपना वोट बैंक तैयार करने के लिए नए सिरे से फिर से हाथ-पांव मारने पड़ेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News