Ludhiana में अवैध बिल्डिंग पर चला निगम का बुलडोजर, मलबे में तब्दील हुई मार्केट

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 01:20 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): लुधियाना में अवैध रूप से बनाई जा रही बिल्डिंगों के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई जोन-ए के अंतर्गत बिंद्रा कॉलोनी में की गई, जहां नगर निगम की टीम ने एक अवैध रूप से बनी मार्केट को ध्वस्त कर दिया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, इस मार्केट का नक्शा पास नहीं करवाया गया था और इसे कथित तौर पर बिना मंजूरी के बनाया गया था। बिल्डिंग को लेकर शुरुआती दौर से ही नगर निगम को शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला उस समय और गरमा गया, जब इसकी शिकायत विजिलेंस और सरकार तक पहुंची। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग को नियमों के तहत रेगुलर भी नहीं किया जा सकता था, क्योंकि इसका निर्माण पूरी तरह अवैध तरीके से किया गया था।

PunjabKesari

आज शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की और बिल्डिंग को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया। कार्रवाई को नगर निगम कमिश्नर तेजस्वी के निर्देशों से जोड़कर देखा जा रहा है। बार-बार मिल रही शिकायतों का सख्त नोटिस लेते हुए यह कार्रवाई की गई। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि,  इस बिल्डिंग की ऑनरशिप को लेकर भी विवाद चल रहा था, जिसको इस कार्रवाई की बड़ा कारण माना जा रहा है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News