शर्मनाक! बहु के भांजे के साथ थे अवैध संबंध, प्यार में अंधे हो किया...
punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 02:13 PM (IST)

फिरोजपुर (खुल्लर): कुछ समय पहले जीरा के इलाके में लापता हुई महिला की लाश मिलने पर जांच के बाद मृतक का कत्ल करने वाले तीन मुलजिमों को पुलिस ने गिरफ़्तार करके कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस संबंधी फिरोजपुर में रखी प्रैस कान्फ़्रेंस दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख भागीरथ सिंह मीना ने बताया कि 18 फरवरी को बलविन्दर सिंह ने थाना जीरा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी अंग्रेज कौर अपनी लड़की को मिलने गई थी परन्तु वह न तो अपनी लड़की के पास पहुंची और न ही घर वापस आई है।
जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि 25 फरवरी को जगतार सिंह ने बलविन्दर सिंह को सूचना दी कि अंग्रेज कौर की लाश मिली है। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि मामले की गहराई के साथ जांच की गई तो पता लगा कि मृतक की बहु के उसके भांजे राजविन्दर सिंह के साथ अवैध संबंध थे और मृतक अंग्रेज कौर अपने भांजे को रोकती थी। जिस की रंजिश रखते हुए मुलजिम राजविन्दर सिंह ने अपने दोस्त गुरराजन सिंह और मौसी की बहु के साथ मिल कर अंग्रेज कौर का कत्ल कर दिया। मुलजिमों खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाएगा और जिसके अहम सुराग हाथ लग सकें।