पैसों के लेन-देन में भाई का बेरहमी से कत्ल

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 10:22 AM (IST)

अमृतसर(अरुण): थाना मोहकमपुरा अधीन पड़ते क्षेत्र महेन्द्रा कालोनी में पैसों के मामूली लेन-देन के चलते एक युवक द्वारा बर्फ वाले सूए के साथ वार कर अपने ही भाई का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया।

 मृतक विशाल पुत्र पलविंद्र की माता भोली ने बताया कि उसके दोनों लड़के जो शराब पीने के आदी थे, का आपस में मामूली पैसों का लेन-देन था। आपस में हुई तकरार के बाद में उसके लड़के सिकंदर द्वारा बर्फ वाले सूए मार कर अपने भाई का कत्ल कर दिया। पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News