बहन के प्रेम संबंधों से खफा चचेरे भाईयों ने रॉड मारकर की युवक की हत्या

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 09:33 AM (IST)

निहालसिंह वाला/मोगाः मोगा के गांव माछीके में पोलियो ग्रस्त युवती से अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान सुखपाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी देते एस.एच.ओ. जसवंत सिंह ने कहा कि सुखपाल सिंह के गांव की 22 साल की युवती से अवैध संबंध थे।

इस बात का युवती के चचेरे भाई विरोध करते थे। लेकिन सुखपाल मौका मिलने पर युवती से मिलने उसके घर जाता रहता था। इसी बात को लेकर साथ कुछ माह पहले युवक का युवती के चचरे भाई से झगड़ा हो गया था।  एस.एच.ओ. ने बताया कि बुधवार को सांय 7 बजे सुखपाल गांव के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बने जिम में कसरत करने के लिए गया था। इस बात का पता जब युवती के चचेरे भाई हरभजन सिंह बिटू, सतनाम सिंह को चला तो वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर सुखपाल की हत्या कर दी।  

वहीं मृतक के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि सुखपाल 8 बहनों का एकलौता भाई था। कोरोना वायरस के चलते लगे र्क्फ्यू के कारण काफी समय तक बेटे के घर न आने पर  वह उसे फोन करते रहे,जो बंद आ रहा था। कर्फ्यू होने के कारण सुखपाल को तलाशने के लिए नहीं निकल पाए। गुरुवार सुबह गांव के कुछ युवक स्कूल के ग्राउंड में खेलने के लिए गए थे। साइकिल खड़ी देखी तो जिम के अंदर झांक कर देखा तो उसका शव खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद लोगों ने गांव की पंचायत को सूचित औप पुलिस को सूचित किया एस.एस.पी. हरमनबीर सिंह ने कहा कि मृतक के पिता की शिकायत पर हरभजन सिंह बिटू व सतनाम सिंह के अलावा कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल कि लोहे की राड भी बरामद कर ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News