Night Curfew के दौरान रूंह कंपा देने वाली वारदात, गार्ड का बेरहमी से कत्ल

punjabkesari.in Saturday, May 29, 2021 - 12:17 PM (IST)

जालंधर (सुधीर): जालंधर में नाइट कर्फ़्यू दौरान  आदर्श पेलैस में तैनात सिक्योरिटी गार्ड का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। वारदात का पता  उस समय लगा जब बेरहमी के साथ मौत के घाट उतारे गए सिक्योरिटी गार्ड के भतीजे को किसी व्यक्ति का फ़ोन गया। फ़ोन के ज़रिए भतीजे को बताया कि उसके चाचा की लाश सड़क पर पड़ी है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भतीजे ने तुरंत इस की जानकारी थाना नंबर -2 की पुलिस को दी। मृतक की पहचान रजिन्दर काला के रूप में हुई है, जोकि पारस एन्नकलेव का रहने वाला था। मौके पर थाना नंबर 2 के एस.एच.ओ. सुखबीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायज़ा लिया।  बताया जा रहा है कि रजिन्दर काला सुबह आदर्श पैलेस के बाहर खाट पर लेटा हुआ था कि इसी दौरान अज्ञात नौजवान आए और पहले सिर में इंटरलॉकिंग टाइल मारी और फिर जब वह अपनी जान बचाने के लिए भागा तो डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पता चला  है कि उक्त वारदात पुरानी रंजिश के कारण की गई है। भतीजे की तरफ से दी गई जानकारी मुताबिक कुछ दिन पहले रजिन्दर का रैस्टोरैंट का कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति के साथ मामूली झगड़ा हुआ था। इसी कारण यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि रंजिश कारण ही उक्त व्यक्ति द्वारा रजिन्दर का कत्ल किया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News