दिन-दिहाड़े व्यक्ति का बेरहमी से किया कत्ल, चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
punjabkesari.in Sunday, May 23, 2021 - 01:33 PM (IST)

माजरी/कुराली(पाबला, बठला): ब्लॉक माजरी के अधीन आते गांव राणीमाजरा में जमीन को लेकर हुए झगड़े दौरान एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवीर सिंह पुत्र श्रवण सिंह निवासी गांव राणीमाजरा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह अपने गांव के ही निवासी लाभ सिंह से जमीन खरीद कर दुकानों का निर्माण कर रहा था। यह जमीन लाभ सिंह और उसके चाचा-ताया के बेटों कुलविन्दर सिंह और जसपाल सिंह के साथ सांझी थी। बलवीर ने यह जमीन लाभ सिंह से खरीदी थी और इस जमीन पर दुकानें बना रहा था। जब कुलविन्दर ने बलवीर को दुकानें बनाने से रोका तो उनका आपस में झगड़ा हो गया।
आज जब बलवीर दुकानों का निर्माण करवा रहा था तो कुलविन्दर ने इसका विरोध किया। फिर दोनों का झगड़ा बढ़ गया तो कुलविन्दर ने अपने लाइसैंसी रिवाल्वर से दो हवाई फायर किए और बाद में बलवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 2 गोलियां बलवीर की छाती में और एक पेट में लगी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पी.जी.आई. चण्डीगढ़ ले कर गए तो वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बलवीर सिंह का एक अन्य साथी भी इस दौरान घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने के लिए जब गांव पहुंची तो कुलविन्दर सिंह के घर को ताला लगा हुआ था। थाना प्रमुख योगेश कुमार ने अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here