''मैनूं बचा लो''... जमानत पर आए बेअदबी के आरोपी का धड़ से अलग किया सिर, इलाके में सनसनी
punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 12:47 PM (IST)
पंजाब डेस्क: बेअदबी के आरोपी की घर में घुसकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिला फतेहगढ़ साहिब में बीती रात ब्लॉक अमलोह के गांव तूरां में बेअदबी मामले के आरोपी की घर में घुसकर किरपान से हत्या कर दी गई। घटना में आरोपी का सिर धड़ से अलग हो गया और एक हाथ भी काट दिया गया। इस दौरान घर के अंदर चारों तरफ खून ही खून फैल गया।
बताया जा रहा है कि मृतक मेवा सिंह मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का अपराधी है। 5 साल पहले इस व्यक्ति ने बेअदबी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था और अब वह 7 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। हत्या के बाद हत्यारे मौके से तेजी से भाग निकले। संपर्क करने पर गांव के सरपंच शेर सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 1:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रात में ही लाश को कब्जे में ले लिया था और हत्या के कारण अभी साफ नहीं हैं।
इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक की बेटी ने बताया कि, रात के समय उसका पिता मेवा सिंह वाशरूम जाने के लिए कमरे से बाहर निकला था, इतने में उनके चिल्लाने की आवाजे आने लगी, ''मैंनू बचा लो, मैंनू मारता-मैंनू मारता।'' पिता का आवाजें सुनकर बेटी और उसकी मां ने देखा कि 2 नकाबपोश व्यक्ति मेवा सिंह को बेरहमी से मार रहे हैं। इसके बाद दोनों मां-बेटी डंडा लेकर कमरे से बाहर निकली तो हमलावरों ने उन पर हमला करना चाहा तो दोनों कमरे का दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई। इसके बाद मां और बेटी ने पड़ोसियों को फोन किया जिनके आने की आहट सुन आरोपी मौके से फरार हो गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

