Birthday वाले दिन ही हुआ कत्ल, केक लेकर आई बेटी ने आंखों देखा मंजर

punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 10:11 AM (IST)

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस के थाना सदर के अधीन पड़ते गांव अस्मानपुर में अपनी नानी के जन्मदिन वाले दिन उसका कत्ल कर भाग रहे युवक को उसकी मां ने देख लिया। बेटी मां के लिए केक लेकर आई थी। इस संबंध में मामले की जांच कर रही थाना सदर की पुलिस को बयान देते हुए अपने बेटे व उसके 2 और अज्ञात साथियों पर मां ने आई.पी.सी. की धारा 302 का केस दर्ज करवा दिया। वहीं दोहते द्वारा नानी का कत्ल किए जाने का यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस मामले को घोर कलयुग से जोड़कर रिश्तों में आ रही दूरियों पर बातें करते नजर आ रहे हैं और कुछ लोग बुरी संगत में पड़कर अपने का ही खून कर रिश्तों को तार-तार कर रहे हैं।

मौके पर पहुंचे डी.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा, ए.सी.पी. जालंधर कैंट बबनदीप सिंह व थाना सदर के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह और फतेहपुर (प्रतापपुरा) पुलिस चौकी के प्रभारी एस.आई. रणजीत सिंह ने रक्षय नामक 20 साल के दोहते द्वारा कत्ल की गई 73 वर्षीय नानी विजय छाबड़ा पत्नी स्व. हरमोहिन्द्र पाल छाबड़ा का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हालांकि वारदात के समय विजय छाबड़ा अकेली ही घर में मौजूद थी। आरोपी रक्षय की मां प्रतिमा निवासी 140, बारादरी जालंधर ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह रेलवे में नौकरी करती है और जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की वर्कशाप में अधिकारी के तौर पर ड्यूटी करती है। उसने बताया कि उसका बेटा रक्षय बुरी संगत का शिकार हो जाने के कारण घर नहीं आता था। पैसों की मांग को लेकर वह कई बार अपनी नानी के पास जाकर उसे तंग करता था।

प्रतिमा ने बताया कि आज उसकी मां विजय छाबड़ा का जन्मदिन था, जिसके चलते वह अपनी डयूटी खत्म करने के बाद मां के घर गांव अस्मानपुर में आ गई और देखा कि उसका बेटा रक्षय घर से निकल रहा था और जब उसने उसे आवाज लगाई तो वह अपने दो और साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। प्रतिमा ने कहा कि रक्षय ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी नानी को मौत के घाट उतारा है। अब तक की जांच में पता चला है कि विजय छाबड़ा का कत्ल शॉल से गला घोंटकर किया गया है। पिल्लो से मुंह भी दबाया हुआ लगता है। कत्ल कैसे किया गया है। इसका पूरा खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बनती कानूनी कार्रवाई करते हुए कत्ल की गई विजय छाबड़ा का शव सिविल अस्पताल भेज दिया है। वीरवार को सुबह पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साथियों समेत फरार हुए रक्षय की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा रेड शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द ही सभी आरोपी पकड़ लिए जाने का पुलिस ने दावा किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News