‘इश्तिहारों में डूबी Punjab सरकार, राज्य में बढ़ रहे हत्याकांड’: राजा वड़िंग
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 05:01 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य में बढ़ती क्रिमिनल हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े एक और बेरहमी से हुई हत्या पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 62 साल की महिला ने ऐसा क्या किया था कि उसे इस तरह मार दिया गया।

वड़िंग ने पंजाब पुलिस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस राज्य में गैंगस्टर के बढ़ते खतरे को रोकने में नाकाम रही है। आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि वह लोगों को असल में सुरक्षा देने के बजाय होर्डिंग्स और विज्ञापनों के पीछे छिप रही है, जबकि पंजाब के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

