Punjab: कार और ट्रक की भीषण टक्कर, पुलिस कर्मचारी की मौ+त, उड़े कार के परखच्चे
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 12:51 PM (IST)
गढ़शंकर: गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर गांव गोलियां के पास कार और ट्रक की टक्कर में एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार सवार पुलिस कर्मचारी गढ़शंकर से होशियारपुर की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक होशियारपुर की तरफ से गढ़शंकर आ रहा था। जब दोनों वाहन गांव गोलियां के पास पहुंचे तो उनकी भीषण टक्कर हो गई।

हादसे के बाद कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र नरेंद्र निवासी गांव लंगेरी के रूप में हुई है। प्रदीप कुमार मोहाली स्थित एनआरआई थाने में पुलिस कर्मचारी के तौर पर तैनात था।

सूचना मिलने के बाद थाना गढ़शंकर से ए.एस.आई जसवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक पुलिस कर्मी को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

