नाभा जेल बेक्र: मास्टरमाइंड गुरप्रीत सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2016 - 12:27 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र/जैन/गोयल/मल्होत्रा/राणा): नाभा जेल ब्रेक मामले में पटियाला पुलिस ने जेल ब्रेक के साजिशकत्र्ता गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरमेल सिंह निवासी मांगेवाल जिला मोगा को घातक हथियारों सहित पातड़ां के पास गिरफ्तार किया है। 


पुलिस ने आरोपी से से हथियार और छीनी कार बरामद कर ली है। एस.एस.पी. गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि गुरप्रीत सिंह इस पूरे घटनाक्रम का साजिशकत्र्ता था, जिसने इस घटना को अंजाम देने के लिए फंड और अपना घर गैंगस्टरों को मुहैया करवाया था। अब तक की जांच में सामने आया है कि सारी साजिश गुरप्रीत के घर बैठ कर रची गई थी। यहां तक कि जेल ब्रेक के एक दिन पहले उसके घर रिहर्सल भी की गई। वहीं से वॢदयां पहन कर सारे साजिशकत्र्ता चले और सुबह 4 बजे नाभा पहुंच गए, जहां सुबह उन्होंने जेल ब्रेक की घटना को अंजाम दिया। 


इसके अलावा जेल ब्रेक कांड में पंजाब पुलिस ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से गुरप्रीत सिंह सेखो के 2 परिचितों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों व्यक्ति रिश्ते में जीजा-साला हैं और ये दोनों ट्रैक्टर खरीदने के लिए श्रीगंगानगर के घमूड़वाली थानान्तर्गत में किसी परिचित के यहां आए हुए थे। उक्त गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह सेखो के दोस्त गुरप्रीत सिंह बराड़ और उसके साले अंग्रेज सिंह के तौर पर हुई है। दोनों फिरोजपुर निवासी हैं।  


 5 घंटे चली सर्च 
राजस्थान पुलिस के अनुसार मोहाली पुलिस मंगलवार रात करीब 8 बजे पहुंची। 5 घंटे की सर्च के बाद पुलिस 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी गुरप्रीत बराड़ एक दिन पहले ही अपने मामा के घर अपने दोस्त के साथ देखा गया था। इससे पहले उन्होंने कभी नहीं देखा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News