श्री गुरु तेग बहादुर और माता गुजरी के विवाह पर्व में निकाला गया नगर कीर्तन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 29, 2021 - 02:10 PM (IST)

बाबा बकाला साहिब (राकेश) :  नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और माता गुजरी कौर जी के विवाह पर्व के उपलक्ष्य में विशाल रुपी नगर कीर्तन सजाया गया। बारात बाबा बकाला साहिब से आरंभ होकर गुरु जी के ससुराल गांव करतारपुर (जालंधर) के लिए रवाना हुई । इससे पहले श्री अखंड साहिब का भोग डाला गया। उसके बाद समूची संगत इस नगर कीर्तन में शामिल हुए। नगर कीर्तन आज सुबह साढ़े दस बजे रवाना हुई। 

इस मौके पर मैंबर एस.जी.पी.सी.जत्थेदार बलजीत सिंह जलालसमां पूर्व विधायक, अमरजीत सिंह भलाईपुर मेंबर शिरोमणि समिति, मैनेजर सतिंदर सिंह बाजवा, मीत मैनेजर मोहन सिंह कंग, हैड ग्रंथी भाई केवल सिंह, तेजिंदर सिंह अठौला, कश्मीर सिंह योधपुरी, हरजिंदर सिंह निझज्जर, परमिंदर सिंह पूर्व सरपंच, समेत अलग -अलग जत्थेबंदियों के नेता शामिल थे। इस दौरान नगर कीर्तन के मार्ग को सजावटी गेट से सजाया गया और संगतो के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।  

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News