Ludhiana में गुंडागर्दी का नंगा नाच, आधा दर्जन कारों के तोड़े शीशे,  तलवारों से हमला

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 07:22 PM (IST)

लुधियाना (गौतम) : छावनी मोहल्ला के निकट माना सिंह नगर में आधा दर्जन के करीब तेजधार हथियारों से लैस नकाबपोशों ने गुंडागर्दी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आधी रात के दौरान हथियारबंदों ने एक घर के गेट पर तलवारों से हमला किया और इलाके में पार्क की गई आधा दर्जन के करीब कारों के शीशे तोड़ कर उन्हें नुकसान पहुंचाया। नकाबपोशों की गुंडागर्दी की कारतूत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इलाके के लोगों ने पुलिस कंट्रोल को सूचित किया और पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली और कार्रवाई शुरू कर दी। 

कारों के मालिक का कहना था कि इस वारदात के कारण इलाके में दहशत का महौल है। जिस परिवार पर हमला उस परिवार की महिला सविता ने बताया कि काफी समय पहले भी शाही मोहल्ले के रहने वाले कुछ युवकों ने उनके घर पर हमला किया था और उन्होंने परिवार पर हमला किया था। तब भी उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन उसका पति को हार्ट अटैक आ गया और अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह उसका इलाज करवाने में लगे रहे। लेकिन शनिवार की रात को करीब 1 बजे तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने उनके घर पर हमला कर दिया और तलवारों से वार कर उनके गेट पर भी वार किए। उन्हें शक है कि उन्हीं लोगों ने दोबारा उनके घर पर हमला किया है।  इलाके के लोगों का कहना था पहले भी इसी तरह की कई बार वारदातें हो चुकी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस वारदात को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए । इस वारदात के कारण आधा दर्जन के करीब कारों को नुकसान पहुंचाया । मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और बरामद की गई सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू किया जाएगा ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News