नशे के खिलाफ क्रिकेट का बिगुल: Jalandhar में कल Namo Cricket League का आगाज
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 07:50 PM (IST)
जालंधर: युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से नमो क्रिकेट लीग के तहत हरभजन सिंह जोन का 5 ओवर का टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 20 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे सेंट सोल्जर कॉलेज परिसर, जालंधर में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट का संदेश “नशे को ना, खेलों को हां” रहेगा।
आयोजकों के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में चल रही लीग में 3,200 टीमें और करीब 56 हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हरभजन सिंह जोन के आयोजन की जिम्मेदारी चेयरमैन अश्विनी भंडारी, प्रधान देवेंद्र कालिया, कोऑर्डिनेटर राकेश जगोता, इंचार्ज अरुण कालिया और जनरल सेक्रेटरी गुरप्रीत विक्की संभाल रहे हैं।
जिला विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये मिलेंगे। ऑल इंडिया स्तर पर विजेता को 21 लाख, उपविजेता को 11 लाख, तीसरे स्थान पर 5 लाख और चौथे स्थान पर 2.50 लाख रुपये पुरस्कार मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कार, मोटरसाइकिल और लैपटॉप जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में एंट्री फीस नहीं है तथा खिलाड़ियों को कमेटी की ओर से टी-शर्ट और बॉल उपलब्ध कराई जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

