बड़ी खबरः पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से नवजोत सिद्धू का इस्तीफा, Tweet कर लिखी ये बात
punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 10:22 AM (IST)

चंडीगढ़ः राज्य में कांग्रेस की हार के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से नवजोत सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने ट्वीट करके उक्त जानकारी दी। सिद्धू ने ट्वीट में लिखा,-कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा के अनुसार मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है...।"
As desired by the Congress President I have sent my resignation … pic.twitter.com/Xq2Ne1SyjJ
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 16, 2022
बता दें कि हाल ही में 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार की गाज राज्य नेतृत्व पर गिरनी शुरू हो गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुर्जेवाला ने मंगलवार को ट्वीट किया," कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सहित उत्तर प्रदेश, उतराखंड, गोवा और मणिपुर की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों से इस्तीफा देने के लिए कहा है ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन किया जा सके।"