पंजाब की राजनीति में हलचल, शिरोमणि अकाली दल ने ‘आप’ और कांग्रेस को दिया बड़ा झटका
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 01:18 PM (IST)
पठानकोट: विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पठानकोट जिले में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब इन दोनों दलों के कई पदाधिकारी और पूर्व सरपंच शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए।
यह सभी नेता अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर बादल ने सभी नेताओं को सिरोपा देकर स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि पार्टी में आने वाले हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाएगा। जिला प्रधान सुरिंदर सिंह कंवर मिंटू ने बताया कि आम आदमी पार्टी के मनवाल प्रभारी संजीव कुमार और सुलिंदर कुमार शिंदा सैनी अपने साथियों सहित अकाली दल में शामिल हुए हैं।
इसके अलावा कुलदीप सिंह, भाग सिंह, रमन कुमार, जगीर सिंह, सुलिंदर सिंह सैनी (सभी पूर्व सरपंच), मौजूदा सरपंच जोगिंदर पाल, तेजिंदर कुमार सैनी, सुरिंदर सिंह पठानिया, युवराज सिंह, महेश कुमार, पूर्व काउंसलर परमोद सिंह, कंवर सिंह पठानिया (वाइस प्रधान) और कई पंचायत सदस्य भी अकाली दल में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला ऑब्जर्वर गुरबचन सिंह बबेहाली, हलका इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंवर मिंटू, भोआ हलका इंचार्ज रवी मोहन, सर्कल प्रधान हरप्रीत सिंह राजा, यूथ प्रधान गुरप्रीत सिंह गुरु, पंजाब ट्रांसपोर्ट विंग के उप प्रधान गुरमीत सिंह काहलो और अनहद प्रभाकर भी मौजूद रहे।

