सिद्धू ने GST के बहाने अपनी सरकार के मुख्यमंत्री के खिलाफ किया रोष व्यक्त : चंदूमाजरा

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2017 - 11:55 AM (IST)

लुधियाना (कंवलजीत): शिरोमणि अकाली दल की सीनियर सदस्य व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने आज पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि अमृतसर में पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जो जी.एस.टी. को लेकर धरना दिया गया है, वह असल में कैप्टन अमरेंद्र के खिलाफ है क्योंकि पंजाब सरकार तो पहले ही जी.एस.टी. के हक में मत पास कर चुकी है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने जी.एस.टी. के बहाने से अपनी सरकार के मुख्यमंत्री के खिलाफ रोष व्यक्त किया है क्योंकि कांग्रेस में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि एच.आर.डी. ने दिल्ली में दियाल सिंह मजीठिया कालेज का नाम बदला है जिस संबंध में इसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह लंगर पर लगे जी.एस.टी. को खत्म करवाने के लिए पंजाब व केंद्र सरकार पर जोर डालेंगे।

पंजाब पुलिस की तरफ से हाईप्रोफाइल केसों में पकड़े गए नौजवानों के बारे बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पर उनको कोई भरोसा नहीं है। हरियाणा के गुरुग्राम में हुए कत्लकांड में पुलिस की कारगुजारी सामने आ रही है। पंजाब पुलिस तो इससे कई गुना आगे है। इस दौरान इंद्रप्रीत सिंह टिवाना, गुरप्रीत सिंह, तरसेम राणा, रणजीत सिंह बांसल, पवन, शीतल आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News