पंजाब में बड़ी वारदात, Burger का ऑर्डर हुआ लेट तो हो गया कांड

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 04:41 PM (IST)

अमृतसर : अमृतसर में आए दिन वारदातें होने की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच कथूनंगल टोल प्लाजा के पास एक नामी रेस्टोरेंट के सामने से एक मामला सामने आया है। यहां एक ग्राहक द्वारा बर्गर ऑर्डर किया गया जब बर्गर का ऑर्डर नहीं आया तो ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले व्यक्ति की बहस शुरू हो गई। इसके बाद रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक ने ग्राहक पर गोली चला दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।      

वहीं घायल हुए व्यक्ति के परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास एक रेस्टोरेंट है। वहां उनका बेटा सुरजीत सिंह बर्गर खाने गया था। सुरजीत ने बर्गर का ऑर्डर दिया और काफी देर तक बर्गर उसे नहीं मिला। जब उसने रेस्टोरेंट में काम करने वाले व्यक्ति से बातचीत की तो उसने आगे से ग्राहर (सुरजीत) के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी और उस पर गोली चला दी। सुरजीत की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं घायल व्यक्ति के परिजनों ने पंजाब सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बात पर गोली चलाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत न कर सके।     

PunjabKesari

इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास एक निजी रेस्टोरेंट में गोली चलने का मामला सामने आया है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है वह गांव के मौजूदा सरपंच का बेटा है। घायल के बयान कलमबंद करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News