Punjab: पानी के झगड़े को लेकर पड़ोसियों ने महिला से की मारपीट
punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 04:29 PM (IST)
अबोहर (सुनील): अबोहर में एक महिला से बुरी तरह से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पास के गांव पंचकोसी की एक महिला पर उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने पानी की निकासी को लेकर हुए झगड़े में हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज करा रही महिला कमलेश रानी पत्नी बलराज ने बताया कि वह घर पर मुनियारी की दुकान चलाती है, जबकि उसके पड़ोसी अक्सर अपने घर का गंदा पानी उसकी दुकान के सामने छोड़ देते हैं।
वह कई बार इसका विरोध कर चुकी है। आज जब पड़ोसियों ने उसकी दुकान के सामने गंदा पानी छोड़ दिया, तो उसने विरोध किया तो उक्त पड़ोसियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने उसके परिवार की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

