विनी महाजन को पंजाब की मुख्य सचिव के पद से हटाया, इस व्यक्ति की हुई नियुक्ति

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 12:43 PM (IST)

चंडीगढ़: चरणजीत सिंह चन्नी के नए मुख्यमंत्री बनते ही कई अधिकारियों को छुट्टी हो चुकी है। उनकी जगह नए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन को उनके पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह अनिरूद्ध तिवारी को पंजाब का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि कल भी अमृतसर और बटाला के इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैनों को भी बदल कर नए अधिकारी नियुक्त किए गए थे। अब देखना यह होगा कि इस लड़ी में अगला नंबर किसका लगेगा।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News