New Excise Policy, जालंधर में सबसे महंगा बिका यह ग्रुप

punjabkesari.in Friday, Mar 21, 2025 - 12:37 PM (IST)

जालंधर (पुनीत): नई एक्साइज पॉलिसी के अन्तर्गत करवाई जा रही ठेकों की ई-नीलामी के तहत जालंधर जिले के बाकि बचे 6 ग्रुपों में से 5 ग्रुपों के टैंडर अलार्ट कर दिए गए। इसमें सबसे महंगा रामा मंडी ग्रुप रहा जोकि अपने रिजर्व प्राइज 42.41 करोड़ से 1.30 करोड़ रुपए महंगा बिका। जिले में कुल 21 ग्रुप बनाए गए थे जिसमें से 20 ग्रुप बिक चुके हैं और जिले में केवल नूरमहल ग्रुप शेष बचा है, जिसके लिए जल्द ही दोबारा से ई-नीलामी करवाई जाएगी।

जिले के ग्रुपों के तहत गत दिन हुई नीलामी से विभाग ने 200 करोड़ रुपए से अधिक के राजस्व का आंकड़ा पार किया है। विभागीय नियमों के तहत टैंडर लेने वाले ग्रुपों ने 3 प्रतिशत राशि को साथ ही जमा करवा दिया जबकि 4 प्रतिशत राशि अगले 48 घंटे के दौरान जमा करवानी पड़ेगी जबकि अगली 5 प्रतिशत की किश्त 7 दिनों के भीतर जमा करवानी होगी। नियमों की उल्लघना करने वालों के ठेके रद्द करने का अधिकार विभाग के पास रहेगा।

ठेकों के टैंडरों की बात की जाए तो जालंधर रेंज के बाकि बचे ग्रुपों में से होशियारपुर रेंज का मुकेरियां, चब्बेवाल, बंगा सिटी, फिल्लौर, बेगोवाल, फगवाड़ा-चंडीगढ़ रोड ग्रुप, फगवाड़ा-2 ईस्ट वूड जैसे ग्रुपों के टैंडर भी सफल रहे। दोपहर 12 बजे तक आनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए जिसके बाद सवा 12 बजे टैक्निकल बीड खोली गई। इसके लिए एक्साइज दफ्तर के कान्फ्रैंस हॉल में अधिकारियों व स्टॉफ का जमावड़ा लगा रहा है। ऑनलाइन पहली बीड खोलने के बाद 3.30 के बाद फाइनैंशियल बीड को खोला गया और सही दस्तावेज वालों के टैंडर स्वीकार कर लिए गए।

टैंडर खुलने के बाद जालंधर का माडल टाऊन ग्रुप अपने रिजर्व प्राइज 40.73 करोड़ से मात्र 8 लाख से मंहगा जाते हुए 40.81 करोड़ पर अलार्ट किया गया। विभाग द्वारा जालंधर रेंज के 71 ग्रुपों से 3025 करोड़ के राजस्व का आंकड़ा रखा गया है लेकिन कई 11 ग्रुपों के शेष बचने के चलते विभाग अभी इस आंकड़े से दूर है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शेष बची 9 प्रतिशत राशि जमा होने के बाद टैंडर की अलाटमैंट को सफल माना जाता है। क्योंकि ग्रुप लेने वाला व्यक्ति यदि अपनी 3 प्रतिशत राशि को छोड़ देता है और बाकि राशि को जमा नहीं करवाता तो संबंधित ग्रुप को दोबारा से टैंडर करवाया जाता है।

पिछली नीलामी में 10 करोड़ महंगा बिका था रेरू चौक ग्रुप

विभाग द्वारा करवाई गई नीलामी के दौरान जालंधर जिले में सबसे मंहगा ग्रुप रेरू चौक रहा था जोकि अपने रिजर्व प्राइज से 10 करोड़ रुपए मंहगा बिका था। इसी के चलते विभाग को उम्मीद थी कि बाकि बचे बी.एम.सी. चौक, माडल टाऊन जैसे ग्रुपों में ठेकेदारों द्वारा अधिक बोली लगाई जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके चलते विभाग को सबसे अधिक कमाई करवाना ग्रुप रेरू ग्रुप ही रहा।

विभाग द्वारा पंजाब को तीन रेंज में बांटा गया है, जिसमें जांलधर, फिरोजपुर व पटियाला रेंज शामिल हैं। पटियाला रेंज के अन्तर्गत 84, जालंधर रेंज के 71, जबकि फिरोजपुर रेंज के 52 ग्रुपों के तहत पंजाब में कुल 207 ग्रुप बनाए गए थे। इसमें से गत दिन कुल 55 ग्रुपों के लिए टैंडर किए गए थे, जिसमें से 28 ग्रुपों के टैंडर दोबारा करवाए जा रहै हैं। इनमें से कई अहम ग्रुप भी शामिल है जिसे लेकर ठेकेदारों में चर्चा शुरू हो चुकी है। शेष बचे ग्रुपों में जालंधर रेंज के अन्तर्गत आता टांडा, हाजीपुर, हरियाणा, दसूहा, गड़दीवाला, महलपुर, होशियारपुर सिटी का 1,2,3 व नवांशहर के अलावा जालंधर जिले का नूरमहल ग्रुप शामिल है।

इसी तरह से पटियाला रेंज के लुधियाना का ड्रेसी, टिब्बा, जनकपुरी, माधोपुरी, जालंधर-बाइपास, लाडोवाल, डाबा-ग्यासपुरा, माडल टाऊन, गिल रोड, माल रोड ग्रुप शामिल है। वहीं फिरोजपुर के रामपुराफूल, भारत नगर, अमरीक सिंह रोड, श्री मुक्तसर साहिब, कोटकपूरा रोड, जैतू, फरिदकोट-2 ग्रुप शामिल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News