लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने संभाला पदभार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2023 - 04:50 PM (IST)

लुधियाना (राज): लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने आज अपना पदभार संभाला। कुलदीप चाहल, जोकि 2009 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, को इससे पहले जालंधर पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया था। लेकिन अब पंजाब सरकार द्वारा उन्हें लुधियाना की कमान सौंपी गई है। कुलदीप सिंह चाहल जोकि अपनी तेज तर्रार छवि को लेकर जाने जाते हैं तथा इससे पहले उन्होंने जालंधर में भी कानून-व्यवस्था की स्थिति को काफी मैंटेन करके रखा था। वहीं अब लुधियाना में पुलिस कमिश्नर का पद संभालने के बाद गुंडा तत्वों व गैंगस्टरों में खौफ पनप गया है। जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार ने गत दिवस 31 आई.पी.एस. व पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले किए थे, जिनमें कुलदीप सिंह चाहल का नाम भी शामिल था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News