सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नया मोड़, पंजाब लाया जा सकता है तिहाड़ जेल में बंद ...

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 03:51 PM (IST)

मानसा (संदीप मित्तल): पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शुक्रवार को मानसा कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक नया मामला सामने आया। वकील ने कोर्ट में अर्जी देकर तिहाड़ जेल में बंद आरोपी अनमोल बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाने की मांग की। 29 मई 2022 को जवाहरके गांव में हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी।

इस घटना में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के नाम सामने आए थे। मानसा पुलिस ने जांच के दौरान मर्डर केस में दो दर्जन आरोपियों को नामजद किया था और कई गिरफ्तारियां भी की थीं। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। सुनवाई के दौरान अनमोल बिश्नोई के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके क्लाइंट का नाम मर्डर केस में शामिल है, लेकिन अभी तक मानसा पुलिस ने न तो उन्हें इस केस में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है और न ही उनके लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है।

उन्होंने कहा कि उनका क्लाइंट जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार है। अर्जी में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस अब तक अनमोल को केस में लाने और उससे पूछताछ करने में नाकाम रही है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद केस की अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है। अब लोगों की निगाहें न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News