सरकारी स्कूलों के लिए नया वीकली मिड-डे मील मेन्यू लागू, जारी हुए सख्त निर्देश
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 10:19 AM (IST)
लुधियाना (विक्की): पंजाब स्टेट मिड-डे मील सोसाइटी द्वारा पीएम पोषण स्कीम के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले दोपहर के भोजन के लिए नया वीकली मेन्यू जारी किया गया है। सोसाइटी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह नया मेन्यू 1 जुलाई से लागू हो गया है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि स्कूल विद्यार्थियों को कतार में बिठाकर मिड-डे मील इंचार्ज की निगरानी में मेन्यू के अनुसार भोजन खिलाना सुनिश्चित करें। यदि किसी स्कूल में मेन्यू का पालन नहीं किया जाता या नियमों की अनदेखी होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रमुख की होगी।
इसके अलावा 'अतिथि भोजन' के तहत गांव के सरपंच, दानदाताओं व गण्यमान्य व्यक्तियों के सहयोग से विशेष मौकों पर विद्यार्थियों को अतिरिक्त न्यूट्रीशियस फूड, फल या मिठाई उपलब्ध कराने के प्रयास करने को भी कहा गया है।
यह है नया मेन्यू
सोमवार : दाल और रोटी।
मंगलवार : राजमाह-चावल और खीर।
बुधवार : काले चने/सफेद चने (आलू मिलाकर) और पूरी या रोटी।
गुरुवार : कढ़ी (आलू और प्याज के पकौड़ों के साथ) और चावल।
शुक्रवार : मौसमी सब्जी और रोटी।
शनिवार : साबुत माह की दाल, चावल और मौसमी फल।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

