इस गैंगस्टर के घर NIA की रेड, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े तार (VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2022 - 01:03 PM (IST)

लुधियाना(विजय): लुधियाना से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यहां के इलाके दोराहा में एन.आई.ए. की टीम ने गैंगस्टर के घर रेड की। बताया जा रहा है कि उक्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है।

मिली जानकारी के अनुसार एन.आई.ए. टीम ने दोराहा के गांव राजगढ़ में गैंगस्टर रवि राजगढ़ के घर पर रेड की है। इस दौरान पुलिस ने सुबह सवेरे यह कार्रवाई करते हुए उक्त गैंगस्टर के घर में रेड की। मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर रवि राजगढ़ लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। इतना ही नहीं रवि को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड के साथ भी जोड़ा जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी उक्त गैंगस्टर के घर में सिंतबर महीने में रेड की गई थी। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर रवि राजगढ़ के खिलाफ 10 केस दर्ज हैं और उसे 2011 में कत्ल केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News