होटलो में निहंग सिंह कर रहे छापेमारी, हैरान करेगा मामला

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 05:23 PM (IST)

अबोहर (सुनील): शहर के कई होटलों में निहंग सिंहों द्वारा रेड करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद होटल संचालकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। होटल मालिकों का आरोप है कि निहंग सिंह उनसे पैसे मांग रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ निहंग सिंहों को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ निहंग सिंह अबोहर के एक होटल में घुसते और एंट्री रजिस्टर देखने की मांग करते दिख रहे हैं। इसके बाद होटल संचालकों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया।

PunjabKesari

वीडियो में निहंग सिंह यह भी कह रहे हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटलों में गलत काम हो रहा है, जिसके चलते वे जांच के लिए पहुंचे थे। दूसरी ओर, होटल मालिकों के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अबोहर थाना चीफ रविंदर कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह भी वेरिफाई किया जा रहा है कि निहंग सिंह किस मकसद से होटल में गए थे। जांच पूरी होने के बाद ही सही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News