सरेबाजार निहंग सिंह को दी रूंह कंपा देने वाली मौत, दहशत का माहौल
punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2023 - 10:53 AM (IST)

लुधियाना: डाबा के गिल कालोनी में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने तेजधार हथियार मारकर निहंग युवक की हत्या कर दी। मृतक बदलेव सिंह है। घटना के समय मृतक का परिवार बेटी की दवा लेने के लिए गया हुआ था। उन्होंने वापस आकर सूचना पुलिस को दी। थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मामले की जानकारी देते हुए मृतक के पिता कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा बलदेव सिंह (30) उनके साथ ही था। वह बेटी की दवा लेने के लिए चला गया जबकि बेटा बलदेव सिंह घर की तरफ चला गया था। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि कुछ युवक उसके बेटे को तेजधार हथियार मार गए हैं। वह पहुंचा तो उसके बेटे की मौत हो चुकी थी।
कुलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ युवक उसकी बेटी को परेशान करते थे। उन्होंने उन युवकों को समझाया भी था। वही युवक रंजिश रख रहे थे। उन्हे पूरा शक है कि उन्हीं युवकों ने उसके बेटे की हत्या की है। उधर, ज्वाइंट सी.पी. जसकरणजीत सिंह तेजा का कहना है कि शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। केस दर्ज कर आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।