रेल यात्री दें ध्यान! 23 अगस्त से कई ट्रेनों का बदला समय, सफर करने से पहले जरूर पढ़ें खबर

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 02:28 PM (IST)

फिरोजपुर (आनंद): उत्तर रेलवे ने शालीमार मलानी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस और उत्तर संपर्क क्रांति सहित कई प्रमुख ट्रेनों की समय-सारणी में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। सांबा और मानवाल स्टेशनों पर नए स्टॉपेज देने के कारण ये बदलाव 23 अगस्त 2026 से लागू होंगे। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन नंबर 14662 शालीमार मलानी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 11078 झेलम एक्सप्रेस को सांबा स्टेशन पर नया ठहराव दिया गया है, जबकि ट्रेन नंबर 12446 उत्तर संपर्क क्रांति को मानवाल स्टेशन पर नया ठहराव दिया गया है।

इस नए ठहराव के कारण कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान (पहुंचने और चलने) के समय में थोड़ा बदलाव आया है। 11078 जम्मूतवी - पुणे झेलम एक्सप्रेस 23.08.2026 से हीरा नगर रात 00.23 बजे पहुंचकर 00.25 बजे चलेगी, कठुआ 00.50 बजे पहुंचकर 00.52 बजे, पठानकोट कैंट 01.32 बजे पहुंचकर 01.37 बजे और मुकेरियां रात 02.07 बजे पहुंचकर 02.09 बजे रवाना होगी। दसूहा में यह 02.22 बजे पहुंचकर 02.24 बजे चलेगी। जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहिंद और राजपुरा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14662 जम्मूतवी - बाड़मेर शालीमार मलानी एक्सप्रेस 23.08.2026 से कठुआ रात 23.28 बजे पहुंचेगी, पठानकोट कैंट 00.02 बजे, मुकेरियां 00.40 बजे और दसूहा रात 00.57 बजे पहुंचेगी। बाकी स्टेशनों का समय पहले की तरह ही रहेगा।

उन्होंने बताया कि अन्य प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें जिनमें 13042 हिमगिरि एक्सप्रेस 23.08.2026 से भोगपुर सिरवाल से रात 02.00 बजे और साहनेवाल से सुबह 04.02 बजे रवाना होगी। 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस 25.08.2026 से, 15652 लोहित एक्सप्रेस 26.08.2026 से, 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस 28.08.2026 से और 12588 गोरखपुर एक्सप्रेस 29.08.2026 से ये सभी गाड़ियां भोगपुर सिरवाल से रात 02.00 बजे और साहनेवाल से सुबह 04.02 बजे प्रस्थान करेंगी। 12446 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - नई दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति 23.08.2026 से जम्मूतवी स्टेशन पर रात 21.40 बजे पहुंचेगी और अपने निर्धारित समय 21.45 बजे आगे के लिए रवाना होगी। रेलवे विभाग ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले रेलवे के पोर्टल पर जानकारी प्राप्त करें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila