Loksabha Election: लुधियाना में आचार संहिता उल्लंघन मामले में 437 को नोटिस

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2024 - 07:49 PM (IST)

लुधियाना : जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी आम चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है, प्रशासन ने 16 मार्च को कोड आफ कंडक्ट लागू होने के बाद से आचार संहिता उल्लंघन के खिलाफ 437 नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा, प्रशासन ने सी-विजिल ऐप पर प्राप्त शिकायतों का भी 100 प्रतिशत समाधान किया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन को सी-विजिल पर अब तक 1397 शिकायतें मिल चुकी हैं। 354 शिकायतें निरर्थक या चुनाव से संबंधित नहीं पाई गईं, जबकि 1043 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। 
 
जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) साक्षी साहनी ने चुनाव प्रचार के लिए शांतिपूर्ण और अनुकूल माहौल बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और पार्टियों से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली किसी भी गतिविधि से बचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण आम चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन से सख्ती से निपटा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News