Punjab Loksabha Election: चुनावों के बीच बने कर्फ्यू जैसे हालात, घरों में दुबके लोग, जानें क्या है पूरी स्थिति

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 06:00 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): पंजाब में भर में आज लोकसभा चुनावों को लेकर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। वहीं जिला गुरदासपुर का दौरा करने पर पाया गया कि शहर में लाकडाऊन या कर्फ्यू जैसे हालात थे। सड़कों पर सन्नाटा तथा बाजारों में ग्राहक नही दिखाई दिए। बेशक दुकानदारों ने दुकाने खोल रखी थी,पंरतु दुकान मालिक दुकानों पर बिना किसी कामकाज के बैठे दिखाई दिए।

PunjabKesari

कैसी स्थिति थी बाजारों में:-
लोकसभा चुनाव के कारण बैंक,सरकारी कार्यालय,शिक्षा संस्थाए आदि बंद होने के कारण तथा लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने के कारण बाजारों व सडक़ों पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ था। सारा दिन सडक़ों पर इक्का-दुक्का लोग ही घूमते दिखाई दिए। बाजारों में दुकाने तो खुली थी,पंरतु कामकाज नही था। जबकि पहले चुनाव में बाजारों में चहल पहल होती थी तथा पार्टी वर्कर भी मोटर साईकलों व अन्य साधनों से घूमते दिखाई देते थे। आम लोगों के मुकाबले मीडिया वालों की गतिविधियां अधिक दिखाई दी। बाजारों में लोग कम ही दिखाई दिए। गुरदासपुर शहर का कारोबार ग्रामीण इलाकों पर निर्भर होने के कारण बाजारों में किसी तरह का रश तो क्या ग्राहक तक दिखाई नही दे रहे थे।

PunjabKesari

पोलिंग बूथों पर क्या स्थिति रही:-
चुनाव आयोग के आदेश अनुसार आज सुबह 7 बजे पोलिंग शुरू हुई। एक दो बूथ को छोड़ कर लगभग सभी बूथ पर पोलिंग निर्धारित समय पर शुरू हो गई। गर्मी बहुत अधिक होने के कारण सुबह ही लोगों ने मतदान करने को प्राथमिकता दी। कुछ बूथों पर तो मात्र सुबह 8-00 बजे तक ही 100 से अधिक लोग मतदान कर चुके थे। मतदान पर सुरक्षा बलों की सख्ती के कारण कही भी शोर शराबा दिखाई नही दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News