पंजाब का नामी गैंगस्टर कनाडा में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट से फरार होने का भी आरोप

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 05:06 PM (IST)

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन से जुड़े गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार बाठ को कनाडा के सरी इलाके में गिरफ्तार किया गया है।

गांव मियांपुर निवासी अमृतपाल सिंह बाठ के खिलाफ हत्या और नशे से जुड़े कई मामले दर्ज बताए जाते हैं। पुलिस से बचने के लिए उसके फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा भागने की बात भी सामने आई थी। बाठ का नाम झब्बाल के सरपंच मुनीश कुमार उर्फ मोनू चीमा की हत्या के मामले में भी आया था। आरोप है कि 14 जनवरी 2024 को सरपंच की हत्या करवाई गई थी। इसके अलावा गांव लालू घुम्मण के बुजुर्ग सरपंच की हत्या के मामले में भी उसका नाम दर्ज किया गया था।

फिलहाल, गिरफ्तारी से संबंधित आगे की आधिकारिक जानकारी और मामले में कनाडाई अधिकारियों की कार्रवाई का विवरण सामने आना बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News