अब इस जिले में हुई बेअदबी की घटना, गुटका साहिब के मिले अंग

punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 12:04 PM (IST)

जालंधर (चावला): स्थानीय काला संघिया रोड पर पड़ते कोट सदीक नजदीक नहर के पास गुटका साहिब के बेअदबी किए अंग मिले। इस घटना की सूचना मिलने पर सिख जत्थेबंदियों के नुमाइंदे मौके पर पहुंचे और ए.सी.पी. वेस्ट वरियाम सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। इस संबंधित तरलोक सिंह घास मंडी ने बताया कि सैर करने के लिए नहर पर गए थे, इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी नजर गुटका साहिब के बेअदबी किए अंगों पर पड़ी। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। ए.सी.पी. वरियाम सिंह और पुलिस डिवीजन नंबर 5 के इंस्पेकटर गुरविन्दर सिंह मौके पर पहुंचे। इस मौके एकत्रित सिख जत्थेबंदियों की मांग पर घटना वाली जगह पर जांच की गई। 

यह भी पढ़ेंः बुर्ज जवाहर सिंह वाला में डेरा प्रेमी के कत्ल मामले में अदालत ने सुनाया यह फैसला

घटना स्थान से मिले गुटका साहिब के अंगों को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कोट सदीक में लाया गया। सिख तालमेल कमेटी के नेता तजिन्दर सिंह विदेशी और हरप्रीत सिंह नीटू ने कहा कि आए दिन इस तरह की मंदभागी घटनाएं घट रही हैं, जो चिंता का विषय है। इस मौके ए.सी.पी. वरियाम सिंह ने बताया कि हरिदर सिंह घुम्मण की शिकायत पर पुलिस की तरफ से अज्ञात खिलाफ धारा 295 ए अधीन पुलिस डिवीजन 5 में केस दर्ज कर लिया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरचरन सिंह ने बताया कि घटी इस मन्दभागी घटना सम्बन्धित पशचाताप करने के लिए सहज पाठ के भोग डाले जाएंगे। इस मौके बिकी खालसा, बलदेव सिंह गतका मास्टर, सिमरन बंटी, प्रीतम सिह बंटी, सतनाम सिंह, निर्मल सिंह, हरचंद सिंह आदि उपस्थित थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News