Breaking: अब पंजाब के इस कैबिनेट मंत्री के घर बजेगी शहनाइयां

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 02:33 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब कैबिनेट का एक और मंत्री शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान के विवाह की खबर सामने आई है। वह जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रही है। 

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक अनमोल गगन मान का विवाह 16 जून को तय हुआ है। उनकी शादी एक वकील से होने जा रही है जो मलोट का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंत्री मान का विवाह जीरकपुर के एक पैलेस में होगा। आपको बता दें कि इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह व मीत हेयर भी विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News