Breaking : NRI बिंदा ललतो मर्डर केस साल्व, जल्द पुलिस करेगी खुलासा
punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 07:53 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): तीन दिन पहले ठाकुर कालोनी के फार्म हाऊस से नौकर के साथ बाईक पर घर जा रहे कनाडा से तीन महीने पहले आए एन.आर.आई. बिंदा ललतो (42) के मर्डर केस को लुधियाना पुलिस ने सुलझा लिया है। और जल्द प्रैस कांफ्रैंस कर इसका खुलासा करेगी। सूत्रों के अनुसार मर्डर उसके काफी नजदीकी की तरफ से पैसे देकर करवाया गया। मर्डर करने वाले की आयु काफी छोटी है, इनमें से एक मुस्लिम है जो एक मामले में पी.ओ. भी है।
वहीं इस मामले में पुलिस के हाथ एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी लगी है, जिसमें मर्डर करने के बाद बाद हत्यारे अपने हाथ साफ करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस बात की किसी ने भी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। सूत्रों की माने तो पकड़े गए नजदीकी से पुलिस ने काफी सख्ती से पूछताछ की थी, लेकिन उसने कोई राज नहीं उगला था, लेकिन फुटेज हाथ लगने के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।