Punjab : NRI रहस्यमयी हालात में लापता, परेशान परिवार लगा रहा गुहार

punjabkesari.in Friday, Nov 21, 2025 - 01:08 PM (IST)

गोराया (मुनीश) : फ्रांस का एक NRI पिछले एक महीने से रहस्यमयी हालात में लापता है। गोराया की रहने वाली उसकी पत्नी मनीषा ने अब अपने पति को ढूंढने के लिए मीडिया और पंजाब पुलिस से मदद मांगी है। इस बारे में गोराया की रहने वाली मनीषा ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले फ्रांस के नागरिक संधवां के रहने वाले हरमेश लाल से हुई थी। 2 अक्टूबर को उसका पति छुट्टी पर आया हुआ जिसे 2 अक्टूबर पर को वापस जाना था। उसने बताया कि वह घर से बाजार के लिए निकला था।

missing nri

एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, जिसका कुछ पता नहीं लग रहा। उसने बताया कि उसकी दो साल की बेटी है और सास-ससुर भी बुजुर्ग हैं। पूरा परिवार परेशान है। उसकी स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं है। उसका फोन और पासपोर्ट घर पर ही है। उसने इस बारे में पुलिस को भी शिकायत दी है। उसने मीडिया के जरिए अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को उसके पति हरमेश के बारे में पता हो तो वह बंगा पुलिस या उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करे। आप 79739 54088 पर जानकारी दे सकते हैं। जानकारी देने वाले व्यक्ति को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News