पति को भेजी पत्नी की आपत्तिजनक वीडियो, फिर हुआ कुछ ऐसा कि जान उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 06:07 PM (IST)

फिरोजपुर : फिरोजपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक सुखविंदर सिंह एक ट्रक ड्राइवर था जो ज्यादातर बाहर रहता था और उसके पीछे से पत्नी ने गैर मर्दों के साथ संबंध बना लिए। वह व्यक्ति बंद कमरे की वीडियो बनाकर मृतक युवक को भेजते थे। इस शर्मनाक हरकत को सहन न करते हुए उसने जहरीली चीज निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।      

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक गांव मिठ्ठे का रहने वाला था। वह ड्राइवरी करता था, जिस कारण वह ज्यादातर बाहर ही रहता था। उसके बाद उसकी पत्नी ने बाहर गैर मर्द के साथ अवैध संबंध बना लिए जब उसे पता लगा तो उसने पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की पर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई।  

परिजनों ने यह भी बताया कि पत्नी के जिससे अवैध संबंध थे, वह बंद कमरे में अश्लील वीडियो बना कर उसे भेजते थे और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। यह उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और बीते दिन उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर उन लड़कों के साफ तौर पर नाम लिए और बाद में उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के बयानों पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और बनती कार्रवाई की जा रही है। परिवार का कहना है कि मृतक की पत्नी के साथ चार अन्य लोग मिले हुए हैं तो सुखविदर को परेशान करते थे। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News