Jalandhar: दशहरा ग्राउंड में नशा करते युवकों का Video Viral, मौके पर लोगों ने की छित्तर परेड
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 10:37 AM (IST)
जालंधर (सोनू) : पंजाब का युवा वर्ग दिन प्रतिदिन नशे की दलदल में फंसता ही जा रहा है। आए दिन नशे की हालत में झूमते हुए युवओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जालंधर के बस्ती शेख इलाके घास मंडी चौक के पास स्थित दशहरा ग्राउंड में कुछ युवकों द्वारा नशा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान नशे का टीका लगाते हुए कुछ युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। नशेड़ी युवक ग्राउंड में बैठकर नशा कर रहे थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया और उनकी जमकर छित्तर-परेड़ की। इसके बाद मौके पर लोगों ने नशेड़ी को ग्राउंड से बाहर निकल दिया। स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ रही नशे की समस्या को लेकर चिंता जताई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ समय पहले इसी स्थान पर नशे के कारण एक युवक की मौत होने की घटना भी सामने आई थी। इसके बावजूद दशहरा ग्राउंड में नशे की गतिविधियां पूरी तरह बंद नहीं हुई हैं जिसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। दशहरा ग्राउंड प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने नशा कर रहे युवकों को पकड़कर उनके साथ मारपीट की और उन्हें दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से दशहरा ग्राउंड में नशे की गतिविधियों पर रोक लगाने और नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

