OMG! बीच सड़क लड़की को इस हालत में देख लोगों ने बुलाई Police, हालत देख दंग रह गए

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 01:36 PM (IST)

लुधियाना (राज): पंजाब में नशे का कहर लगातार जारी है। अब इस दलदल में  सिर्फ लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी फंसती जा रही हैं। ताजा मामला जिला लुधियाना का सामने आया है, जहां  एक लड़की नशे की हालत में पड़ी मिली।

यह भी पढ़ेंः Breaking: डेरा ब्यास के सत्संग भवन को जाने वाला पुल टूटा, देखें मौके की तस्वीरें

 जानकारी के अनुसार थाना साहनेवाल के इलाके में लड़की इतना नशे में थी कि वह सही ढंग से बोल भी नहीं पा रही थी।  लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से लड़की को अस्पताल पहुचाया। पता चला है कि लड़की मोगा की रहने वाली है, जोकि अपने किसी दोस्त के पास यहां आई हुई थी। पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसके दोस्त ने ही  नशा करवाया था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News