Moga में होली पर मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, हालत देख परिवार के उड़े होश

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 04:19 PM (IST)

मोगा : जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से दिरंदगी की घिनौनी घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामला जिले के धर्मकोट कस्बे से पास गांव का है जहां मासूम बच्ची का पिता ईंट-भट्टे पर मजदूरी का काम करता है। 

प्रवासी मजदूर ने पुलिस को शिकायत में कहा कि वह अपने परिवार के साथ भट्ठे पर काम कर रहा था। इस दौरान उसकी बेटी होली खेल रही थी और गुब्बारों में पानी भरने के लिए बाहर गई थी। इस दौरान उनका पड़ोसी और भट्ठे काम करने वाला ड्राइवर उनकी बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया। पिता ने रोते हुए बताया कि जब काफी देर तक उनकी बेटी वापस नहीं आई तो उसे आसपास ढूंढना शुरू किया। इस दौरान पता चला कि आरोपी उनकी बेटी भट्ठे से दूर एक अनजान खेत में ले गया, जहां पर उस के दरिंदगी की हदें पार की। उनकी बेटी खेत में पड़ी हुई मिली। इस दौरान उनकी बेटी हालत बहुत खराब थी वह लहुलूहान हादल में दर्द से रो रही थी और बुरी तरह से डरी हुई थी। उसे चुप कराकर जब पूछा गया तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद जब वह वापस आए तो आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई।  

इस संबंधी जानकारी के देते हुए थाना धर्मकोटके प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ईट भट्ठे काम करने वाले मजदूर ने उन्हें शिकायत दर्ज करवाई है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News