विधानसभा का स्पैशल सैशन रद्द होने पर बोले सी.एम. मान, कहा-हम डरने वाले नहीं

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 06:37 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल द्वारा विधानसभा का स्पैशल सैशन रद्द करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम डरने वाले नहीं है। उन्होंने ऐलान किया है कि हम 27 तारीख को पंजाब विधानसभा सैशन का बुलाएंगे, ताकि लोगों को संदेश दिया जा सके कि पंजाब में लोकतंत्र लोगों का है, जिस पर किसी एक का अधिकार नहीं है।

वहीं सी.एम. मान ने पंजाब की तीनों पार्टियों कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा पर निशाना साधा है। सी.एम. मान ने कहा कि आज होने वाले सैशन का रद्द होना मंदभागी घटना है, लेकिन इस सारे घटनाक्रम में एक हैरानीजनक बात सामने आई है, जिसमें कांग्रेस भाजपा के साथ खड़ी नजर आई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तीनों विरोधी पार्टियों कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा द्वारा इसका समर्थन किया जा रहा है। सी.एम. मान ने कांग्रेस द्वारा आप्रेशन लोटस को लेकर भाजपा का समर्थन करने को हैरानीजनक बताया है। सी.एम. मान ने कहा है कि ये दोनों पार्टियां मिली हुई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News