सरेआम गोलियां चलाने से एक की मौत, बड़ी वजह आई सामने

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 12:01 PM (IST)

तरनतारन (रमन‌): तरनतारन के गांव गहिरी में जमीन के विवाद को लेकर कुछ व्यक्तियों की तरफ से गोलियां चलाने का मामला सामने आया है, जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हमले में मृतक का भतीजा जख्मी हो गया है। इस पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ थाना सराए अमानत खान में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए डी.ऐस.पी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि दिलबाग सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने अपने भाई रेशम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के साथ सांझी ज़मीन का बनता अपना हिस्सा कुलदीप सिंह पुत्र लखविन्दर सिंह को बेच दिया था। इसके बाद आज जब वह अपना कब्ज़ा लेने पहुंचा तो कुलदीप सिंह का रेशम सिंह और उसके भतीजे मुलतान सिंह पुत्र अजीत सिंह के साथ झगड़ा हो गया। इस झगड़े दौरान कुलदीप सिंह, बहाल सिंह और पलविन्दर सिंह पुत्र बहाल सिंह ने अपनी, 12 बोर राईफल से तीन गोलियां चलाईं, जिससे रेशम सिंह और मुलतान सिंह जख्मी हो गए।

इस घटना की सूचना मिलने पर थाना सराए अमानत खान के प्रमुख दीपक कुमार समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक आरोपी फ़रार हो चुके थे। इस वारदात से तुरंत बाद दोनों ज़ख़्मियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रेशम सिंह की मौत हो गई। डी.ऐस.पी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि उक्त तीनों मुलजिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News