Punjab: ग्रेनेड अटैक के आरोपी का Encounter! दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ गोलियां

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 11:27 AM (IST)

अमृतसर: अमृतसर में पुलिस का एक खतरनाक गैंगस्टर से एनकाउंटर खबर सामने आई है। इस एनकाउंटर के दौरान घायल हुए गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर रूरल के SSP कंवलप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गैंगस्टर को रोकने की कोशिश तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दोनों तरफ से  6 राउंड फायर किए।

PunjabKesari

वहीं जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर हरमन सिंह उर्फ हरमन बोपाराय की टांग में लोगी लगी, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर एक पिस्टल और एक जिंदा और कुछ खाली कारतूस के साथ एक बाइक बरामद हुई है। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद ही इस बारे में बड़े खुलासे होंगे कि गैंगस्टर ने कितनी वारदातें कीं और उसके और कितने साथी थे। वहीं पर फॉरेंसिक टीम मौके पर सबूत जुटा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर ने गुरदासपुर में भी ग्रेनेड अटैक किया था। कुछ दिन पहले इस गैंगस्टर पर एक घर पर फायरिंग करने का भी आरोप था। इन मामलों में पुलिस को उसकी तलाश में थी। आज जब पुलिस को इस गैंगस्टर के मत्तेवाल थाना इलाके में आने की सूचना मिली तो नाकाबंदी कर दी गई। वह बाइक पर अकेला आ रहा था। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली गैंगस्टर के पैर में लगी और वह घायल हो गया। 

फिलहाल पुलिस ने उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उसके पास से एक पिस्टल और राउंड वाली बाइक बरामद हुई है। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद ही इस बारे में बड़े खुलासे होंगे कि गैंगस्टर ने कितनी वारदातें कीं और उसके और कितने साथी थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News