सड़क हादसे में एक घायल, एक की मौत

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 07:28 PM (IST)

कपूरथला(मल्होत्रा) : शहर के कांजली रोड पर रविवार की देर रात जुगाडू रेहड़ी व कार की टक्कर में एक व्यक्ति के घायल होने व एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने का समाचार मिला है। घायलों को राहगीरों की सहायता से 108 एबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मनजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी कांजली ने बताया कि वह अपने साथी राज कुमार पुत्र मलवा राम निवासी कांजली के साथ जुगाड़ू रेहड़ी पर सवार होकर रविवार की देर रात अपने काम से वापिस घर जा रहे थे।

जब वह कांजली रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके कारण वह घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से 108 एबुलेंस द्वारा उन्हें सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां  ड्यूटी डाक्टर ने राज कुमार की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जालंधर के निजी अस्पताल के लिए रैफर दिया। लेकिन जख्मों की ताव न सहने के कारण राज कुमार की रास्ते में भी मौत हो गई। थाना सिटी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, थाना सिटी की पुलिस ने मृतक राज कुमार का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News